अधिवक्ताओं का तीसरे दिन भी जारी रहा आंदोलन आजमगढ़ में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ….

100 News Desk
2 Min Read

आजमगढ़: निजामाबाद तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह की अध्यक्षता में सुबह करीब 11 बजे अधिवक्ता भवन में सभी अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह एवं नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से पूरे तहसील परिसर एवं मुख्य मार्ग पर भ्रमण करते हुए जमकर नारेबाजी की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह एवं मंत्री कमलेश यादव ने आरोप लगाया कि निजामाबाद तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका कहना था कि उच्च अधिकारी प्रत्येक पटल पर धन उगाही कर रहे हैं, जिससे वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित दोनों अधिकारियों को हटाया नहीं जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनोज राय उर्फ रणविजय राय, पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष खालिकुज्जमा अंसारी, देवेंद्र राय उर्फ दीपू, प्रवीन राय, मिठाई लाल, अनिल कुमार, चंद्रेश राम, मोहन लाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment