अयोध्या : कश्मीर का शख्स राम मंदिर के एक्जिट गेट के बाहर नमाज पढ़ रहा था। लोगों ने इस बारे में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
अयोध्या: राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ रहा कश्मीरी शख्स डिटेन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
(अयोध्या में राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाला शख्स हिरासत में लिया गया)
अयोध्या में राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने ने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर का शख्स यहां नमाज पढ़ रहा था। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के एक्जिट गेट के बाहर ये युवक नमाज पढ़ रहा था। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। वहीं एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और जांच जारी है।
शोपियां का रहने वाला है संदिग्ध!
एक्जिट गेट के बाहर नमाज पढ़ने की सूचना के बाद वहां पर खलबली मच गई। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पकड़े गए कश्मीरी मूल के युवक से पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक डिटेन किया गया शख्स शोपियां का रहने वाला है। और उसका नाम अबू अहमद शेख है। सूत्रों के मुताबिक मंदिर परिसर में तैनात वाचर ने संदिग्ध के बारे में सूचना दी थी।
खुफिया एजेंसियां, पुलिस और सीनियर अफसर सक्रिय
बताया ये भी जा रहा है कि सूचना के बाद सुरक्षा कर्मियों की ओर से उसे रोके जाने की कोशिश हुई लेकिन शख्स ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और सीनियर प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हैं। फिलहाल उसके इरादे की गहनता से जांच की जा रही।
शखस पर आरोप है कि वह दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में नमाज पढ़ रहा था। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आरोपी वहां क्यों आया था और उसका इरादा क्या था।
अयोध्या में सुरक्षा और बढ़ाई गई
वहीं, अयोध्या में संदिग्ध युवक के पकड़े जाने पर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। श्री राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग अथवा अन्य क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है।