Hardoi News: सुरक्षा को लेकर गश्ती पुलिस ने मोहल्ला वासियों से किया संवाद

100 News Desk
2 Min Read

शाहाबाद/हरदोई: शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला मलकापुर में शाम 7:00 बजे गश्ती पुलिस ने सभासद प्रतिनिधि की अध्यक्षता में एक बैठक करके मोहल्ला वासियों से सीधे संवाद किया और सुरक्षा को लेकर एहतियात बरतने की अपील की। उपनिरीक्षक विपिन चंद्र ने सभासद प्रतिनिधि जुनैद अली खां की अध्यक्षता में आयोजित सुरक्षा बैठक में मोहल्ला वासियों को बताया कि किस तरह से संदिग्ध लोगों की पहचान करनी है और किस तरह से रात्रि के वक्त अपनी, परिवार तथा घरों की सुरक्षा करनी है, इस बारे में रायशुमारी की।

उन्होंने कहा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वार्डों में यह सुरक्षा बैठकें की जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने संपन्न लोगों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। साथ ही सभासद प्रतिनिधि से भी कहा कि मोहल्ले की तिराहों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे की नगर पालिका परिषद से व्यवस्था करवायें ताकि अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिले।

उपनिरीक्षक ने कहा संदिग्ध लोगों के मोहल्ले में अगर आमद होती है तो तुरंत उससे उसका परिचय पूंछे अगर संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर फिरोज अली खान, राजाराम, सिराज खान, मोअज्जम खान, यामीन खान, बाबूराम अफगान मनन साकिब खान, फहीम खान आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राम प्रकाश राठौर

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment