शाहजहांपुर : रविवार को पुलिस लाइंस में आयोजित दीक्षांत परेड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में 497 महिला नव आरक्षियों की भव्य ,अनुशासित एवं प्रेरणादायी परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी सौरभ दीक्षित ने जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने परेड की सलामी लेते हुये कहा कि कठोर प्रशिक्षण के उपरांत नव दीक्षांत आरक्षियों द्वारा प्रदर्शित समर्पण,आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट अनुशासन वास्तव में सराहनीय है।
यह दीक्षांत समारोह केवल प्रशिक्षण की पूर्णता ही नहीं, बल्कि जनसेवा सुरक्षा एवं संविधान के प्रति निष्ठा के नए संकल्प का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने नव आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने की प्रेरणा देकर सभी नव आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों के द्वारा शानदार परेड का प्रदर्शन को सभी उपस्थित अधिकारियों एवं आये हुए अतिथियों ने जमकर सराहा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – जनार्दन