हरदोई। कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के कोथावा कस्बे में ऐतिहासिक चौरासी कोसीय परिक्रमा मेला देखने की कह कर घर से निकली 22 वर्षीय युवती पुरानी बाजार से संदिग्ध परास्थितियों मे लापता हो गई।युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बेनीगंज थाना क्षेत्र के कोथावा कस्बा निवासी श्यामलाल राठौर ने कोतवाली बेनीगंज मे दी तहरीर मे बताया कि मेरी 22 वर्षीय ब्याहता पुत्री 20 फरवरी को घर से कोथावा कस्बे मे चौरासी कोसीय परिक्रमा मेला देखने अपने भाई बहन के साथ गयी हुई थीं।कि पुरानी बाजार से संदिग्ध परास्थितियों मे लापता हो गई।उसके बाद वह वापस नहीं आई।देर शाम तक उसके घर नहीं आने से परिवार के लोग परेशान हो गए।
परिवार की लोगों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारी में उसके बारे में पूछताछ की। उसकी सहेलियों से भी उसके बारे में पता किया।ब्याहता युवती का पिता कपड़े की फेरी कर गांव गांव मे बेच कर अपने परिवार का गुजारा करता है। बेटी के ना मिलने से परिवार के लोग काफी परेशान है।काफी प्रयासों के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवती के पिता ने थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई है। कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि जल्द लापता युवती का सुराग लगा लिया जाएगा।
रिपोर्ट – शिवम गुप्ता
यह भी पढ़े : Hardoi News: मतदाता सूची में नाम नहीं है , तो जरूर भरें फार्म-6 : अनुनय झा