Hardoi News: दरोगा-सिपाही के निलंबन के बाद भी नहीं थमा उत्पीड़न, पीड़ित ने एससी/एसटी एक्ट में फंसाने का लगाया आरोप

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के गांव शुक्लापुर निवासी हरिओम शुक्ला ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि लालजीत वर्मा व सुनीत कुमार लगातार उसे निशाना बनाकर उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी अपनी पुत्री को आगे कर उसे एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है और इसके जरिए धन उगाही का दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार बीते दिन विपक्षियों ने पुलिस के माध्यम से उसे पकड़वाकर थाने में मारपीट कराई, जिसकी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कार्रवाई करते हुए एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित किया था। इसके बावजूद विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं और धमकियों का सिलसिला थमा नहीं है।हरिओम शुक्ला का आरोप है कि निलंबन की कार्रवाई के बाद विपक्षी और अधिक आक्रामक हो गए हैं तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियों से उसे मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित ने पूरे मामले में अपनी व परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा दोबारा किसी भी प्रकार की पुलिसिया प्रताड़ना न होने की गारंटी देने की मांग की है। मामले ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट – पुनीत मिश्रा

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment