शाहाबाद/हरदोई: शनिवार को डीसीएम श्रीराम लि० शुगर यूनिट लोनी चीनी मिल द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अन्तर्गत चीनी मिल के गन्ना यार्ड में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 150 ट्रक एवं ट्रैक्टर ड्राइवरों की आँखों का परीक्षण किया गया एवं उन्हें निःशुल्क चश्मे बांटे गये।
शिविर का उद्घाटन निधि गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी हरदोई द्वारा किया गया। उक्त शिविर सीतापुर आँख अस्पताल ट्रस्ट, सीतापुर के तत्वाधान में डा० हर्षित शुक्ला के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा ट्रक एवं ट्रैक्टर ड्राइवरों के आँखों का परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर चीनी मिल के इकाई प्रमुख राजा श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता, अनिल सिंह, सुनीता पाण्डेय, अली आरजू जैदी, डा० गौरव गंगवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ओम प्रकाश शर्मा, विष्णु दीक्षित, हिमांशु उपमन्यू, शिवेश सिंह, कैलाश सैनी, बृजेश मिश्रा एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी ने कैम्प का बारीकी से निरीक्षण किया एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मरीजों के लिए जुटाई गई सुविधाओं एवं प्रयासों की सराहना की।
रिपोर्ट – राम प्रकाश राठौर
यह भी पढ़े: Hardoi News: महिला आरक्षी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या