Hardoi News: खेत देखकर साइकिल से घर लौट रहे किशोर को स्कूटी सवार युवक ने मारी जोरदार टक्कर….

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई। खेत देखकर साइकिल से घर लौट रहे किशोर को स्कूटी सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राजगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस UP 32FG 0606 केएमटी नितिन शर्मा व पायलट मुनेंद्र पाल ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर में भर्ती कराया।जहां पर डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।

शाहाबाद थाना क्षेत्र के बरौनिया गांव निवासी अमरजीत पुत्र कमल उम्र 16 वर्ष सोमवार शाम 4 बजे खेत देखकर साईकिल से घर आ रहा था। इस दौरान हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग बरौनिया मोड़ समीप सामने से आ रहे स्कूटी सवार लवकुश गुप्ता निवासी ग़ल्ला मंडी कोतवाली शहर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के राजगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के एमटी नितिन शर्मा व पायलट मुनेंद्र पाल ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर में भर्ती कराया।जहां पर डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।

रिपोर्ट – शिवम गुप्ता

यह भी पढ़ें: Hardoi News: मतदाता सूची में नाम नहीं है , तो जरूर भरें फार्म-6 : अनुनय झा

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment