Hardoi Accident: कोथावां-अतरौली मार्ग पर गढ़ी नेवादा पुलिया समीप हुई घटना, बाईक खंती मे जा गिरी, तीन घायल…

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा अतरौली मार्ग पर गढ़ी नेवादा पुलिया के निकट तेज रफ्तार बाईक खंती मे जा गिरी। जिससे बाईक पर सवार तीन लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस UP 32FG 1123 के ईएमटी सुनील कुमार पाल व पायलेट हरीश कुमार ने तीनो घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावाँ मे भर्ती कराया।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नगवा निवासी सचिव पुत्र गुड्डू उम्र 18 वर्ष बाईक से अपने साथी आयुष पुत्र बनवारी उम्र 12 वर्ष, प्रियांशु पुत्र राजकुमार उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम हरीहरपुर थाना सदना जनपद सीतापुर के साथ बाईक से,अतरौली जा रहे थे।

इस दौरान बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावाँ अतरौली मार्ग पर गढ़ी नेवादा पुलिया के निकट सामने से आ रही कार को आता देख बाईक चला रहे सचिव नियंत्रण खो बैठा जिससे बाईक खंती मे जा गिरी। बाईक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस के ईएमटी सुनील कुमार पाल व पायलेट हरीश कुमार ने तीनों घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां मे भर्ती कराया।

बेनीगंज कोतवाल ओम प्रकाश सरोज ने बताया कि पुलिया के निकट बनी खंती मे बाईक गिरने से तीन लोगो के घायलहोने की जानकारी हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है।

रिपोर्ट – शिवम गुप्ता

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment