Hardoi News: चोर 500 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और तीन लाख नकद चोरी …

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई: अतरौली संडीला के ग्राम टिकरा कला में एसबीआई से रिटायर कैशियर के बंद पड़े घर से चोरों ने मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों के जेवर और तीन लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। परिवार बहू की प्रसव पीड़ा के कारण 13 दिन से लखनऊ में था। लौटने पर वारदात की जानकारी हुई।

पीड़ित अशोक शुक्ला ने बताया कि पिता कृष्ण कुमार शुक्ला स्टेट बैंक में कैशियर पद से रिटायर हैं। वह खुद पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार के साथ साझेदारी में काम करते हैं। घर में तीन पीढ़ियों के सोने-चांदी के जेवर अलमारी और बक्सों में रखे थे। 25 फरवरी को बेटी अंजली शुक्ला की शादी में तिलक में देने के लिए तीन लाख नकद भी घर में रखे थे।

सात जनवरी को परिवार के सभी सदस्य बहू रीमा को प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी के लिए लखनऊ गए थे, जिससे मकान पर ताला पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे। चार कमरों की कुंडियां काटकर तीन बक्सों और दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। चोर 500 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और तीन लाख नकद चोरी कर ले गए। 20 जनवरी रात करीब आठ बजे जब परिवार लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। संडीला इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल ने बताया कि चोरी का जल्द खुलासा होगा। ताला बाहर से कहीं टूटा नहीं मिला है। खोलकर चोर घर के अंदर गए हैं। छत का रास्ता खुला था। पड़ोसी पर चोरी का शक है। अभी कितना सामान चोरी हुआ है यह स्पष्ट नहीं है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment