Hardoi News: विधायक श्याम प्रकाश के जन्मदिवस पर सीएचसी पिहानी में सेवा कार्य, मरीजों को फल वितरित किए गए…

100 News Desk
1 Min Read

हरदोई : पिहानी गोपमाऊ विधानसभा के विधायक श्याम प्रकाश के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिहानी में सेवा एवं मानवता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उपचार के लिए आए जरूरतमंद लोगों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

फल वितरण का यह कार्यक्रम धर्मेश मिश्रा, विपिन मिश्रा, भानु प्रताप सहित अन्य गणमान्य सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभी ने विधायक श्याम प्रकाश के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधायक श्याम प्रकाश हमेशा क्षेत्र की जनता के हितों और विकास कार्यों को लेकर सक्रिय रहते हैं। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्य कर उनके विचारों और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – सईद अहमद

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment