Hardoi News: खाटू नरेश बाबा श्याम 27 जनवरी को सुसज्जित रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे…

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई : चतुर्थ श्री श्याम वार्षिकोत्सव के अवसर पर पूरे हरदोई को श्री श्याम नाम के रंग से रंगने की तैयारिया पूरे जोरो पर चल रही है जिसमे भव्य निशान यात्रा, बाबा श्याम सहित सालासर बाला जी व रानी सती दादी जी का नगर भ्रमण एवं वृंदावन के प्रमुख रसिक संत श्री चित्र विचित्र महाराज की भजन संध्या शामिल है।

29 जनवरी को रसिक संत श्री चित्र विचित्र जी महाराज करेगे बाबा श्याम का गुणगान

उपरोक्त कार्यक्रम की सूचना देते हुए आयोजित प्रेस वार्ता में श्याम ज्योति सेवा समिति के सरंक्षक राजेंद्र पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चतुर्थ भव्य श्री श्याम वार्षिकोत्सव के प्रथम चरण यानी 27 जनवरी 2026 दिन रविवार भव्य निशान यात्रा प्रात: 9.00 बजे श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर पहुँच कर विश्राम करेगी।

इस निशान यात्रा में हरदोई के तीनों प्रमुख देवी देवता श्री श्याम, श्री सालासर बाला जी व रानी सती दादी जी सुसज्जित रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। यात्रा की प्रमुख विशेषता भव्य रथ दरबार, छप्पन भोग, पुष्प वर्षा, राधा रसोई, अलौकिक श्रृंगार व अखंड ज्योति होगी।

वार्षिकोत्सव के द्वितीय चरण में “एक शाम- श्याम बाबा के नाम” का आयोजन दिनाक 29 जनवरी 2026 को साय 7.00 शहर के आर आर इंटर कालेज के मैदान में भव्य संगीत संध्या का आयोजन होगा जिसमे श्री धाम वृंदावन से रसिक संत श्री चित्र विचित्र जी महाराज, राजस्थान से नेहा शर्मा, कानपुर से संदीप मस्ताना जी अपने भजनों के माध्यम से बाबा के भजनों का गुणगान करेगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Hardoi News: भाकियू क्रांति की टीम ने वितरित किए गरीबों को कंबल

कार्यक्रम की प्रेस वार्ता के दौरान समर्थ शाह, सौरभ गुप्ता, अमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मुकेश मित्तल, सुनील अग्रवाल, अंकुर जिंदल, रानू गुप्ता, रजनीश अग्रवाल व विजय अग्रवाल आदि श्याम ज्योति सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment