Hardoi News: आमने सामने बाईक भिड़ंत मे चार घायल, लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-सांडी मार्ग पर सैतियापुर समीप हुआ हादसा

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-सांडी मार्ग पर सैतियापुर प्रार्थमिक विद्यालय समीप दो बाईके आमने सामने भिड़ गयी। जिससे दोनों बाईको पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 की दो एम्बुलेंसो ने चारो घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन मे भर्ती कराया। जहा पर डॉ जितेंद्र ने चारो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

बताते चले टड़ियावा थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रामस्वरूप उम्र 35 वर्ष अपनी पत्नी संगीता के साथ रविवार को बाईक से अपने बहनोई गुड्डू के घर लोनार थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव जा रहे थे। इस दौरान शटरिंग का काम करके लौट रहे बाईक से अनिकेत पुत्र श्यामवीर उम्र 19 वर्ष निवासी गदईपुर थाना लोनार व सागर पुत्र जंगी उम्र 50 वर्ष निवासी निज़ामपुर थाना लोनार भी अपने घर जा रहे थे। कि लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-सांडी मार्ग पर सैतियापुर प्रार्थमिक विद्यालय समीप दो बाईके आमने सामने भिड़ गयी। जिससे दोनों बाईको पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 की दो एम्बुलेंस UP-32-FG 0598 व UP-32-FG-0658 के ईएमटी विवेक कुमार, सौरभ व पायलेट प्रदूमंन, अनुज ने चारो घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन मे भर्ती कराया। जहा पर डॉ जितेंद्र ने चारो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

रिपोर्ट: शिवम गुप्ता

यह भी पढ़ें : हरदोई से गुरसहायगंज वाया सांडी नई रेलवे लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी, 1302 करोड़ के बजट से होगी तैयारी…

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment