हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में टड़ियावां गोपामऊ मार्ग पर हरिहरपुर पुल के निकट ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस UP 32FG 0612 लेकर पहुंचे ईएमटी शिवम गुप्ता व पायलेट वीर बहादुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावा में भर्ती कराया।
जहां पर चिकित्सक डॉ रामजीवन ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।टड़ियावां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। पिहानी थाना क्षेत्र के शिवापुर गांव निवासी आशीष पुत्र कमलेश 19 वर्ष अपने पिता का खेती में सहयोग कर खेतीवाडी का कार्य करता था।
मंगलवार दोपहर यह बाइक से अपनी भाभी शारदा पत्नी राजेश उम्र 35 वर्ष वह भतीजी मुस्कान पुत्री राजेश उम्र 12 वर्ष के साथ बघौली थाना क्षेत्र के कोटपुरवा निवासी बहनोई नरेंद्र के यहां जा रही थी। कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के टड़ियावां गोपामऊ मार्ग पर हरिहरपुर पुल समीप ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस लेकर पहुंचे ईएमटी शिवम गुप्ता व पायलेट वीर बहादुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावा में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक डॉ रामजीवन ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
यह भी पढ़ें: AI से बनी फर्जी फोटो पर भड़कीं श्रीलीला, दर्ज कराया मामला, कहा- ‘ऑफिसर करेंगे कार्रवाई’
टड़ियावां थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है फिलहाल बाइक में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर की तलाश सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट – शिवम गुप्ता