खतरनाक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, रील के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर लेटा, ऊपर से गुजर गई ट्रेन…

100 News Desk
1 Min Read

मऊ: उत्तर प्रदेश के जिले मऊ की शहर कोतवाली पुलिस टीम ने सोमवार को रेलवे ट्रैक पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले आरोपी युवक द्वारा रेलवे ट्रैक के नीचे लेटकर रील बनाने का स्टंटबाजी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक अजय राजभर ने पहले ट्रेन की पटरियों के बीच लेटकर अपनी जान जोखिम में डाली। इसके बाद, तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। यह पूरा घटनाक्रम उसके फोन में रिकॉर्ड किया गया था। बताया गया कि युवक ने यह स्टंट किसी फिल्म से प्रेरित होकर किया था।

हालांकि, रील के अंत में उसने दर्शकों को इस तरह के खतरनाक स्टंट न करने की चेतावनी भी दिया था। गिरफ्तार युवक की पहचान मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुसरदह निवासी अजय राजभर के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता है। कोतवाली थाना के कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अजय राजभर को रेलवे ट्रैक पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे भविष्य में ऐसे स्टंट न करने के लिए 6 महीने के लिए पाबंद किया गया है।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment