उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बोले: जिनको वंदे मातरम बोलने में शर्म आती है वो देश विरोधी ताकतें….

100 News Desk
2 Min Read

बदायूं : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66 में अधिवेशन में पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। और आने वाले समय में और बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। भारत में देश विरोधी ताकत है। और आवाजों को बंद करने के लिए विद्यार्थी परिषद को ऐसे ही कार्य करना होगा।

और आगे आना होगा तब जाकर हम देश विरोधी ताकतों को उखाड़ पाएंगे। बोले भारत माता हमारी मां है और इसमें सभी देवी देवताओं का वास है। इस देश के नेताओं को संसद से लेकर बाहर तक वंदेमातरम करने में शर्म आती है। जिनको वंदेमातरम कहने में शर्म आती हो ऐसे नेता एक देशभक्त नहीं हो सकते ऐसे लोग देश विरोधी ताकत हो सकते हैं।

रविवार को शहर के जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान बदायूं डायरेक्ट ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66 वें अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे और विशेष अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। देश का नाम निर्माण एवं युवाओं को आगे लाने की जिम्मेदारी है।

विद्यार्थी परिषद के युवा आगे हैं और गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची के तहत ऐसे लोग जो घुसपैठिया हैं, मृतक हैं उनके नाम को बाहर कराये और जिनके वोट नहीं बने उनके वोट बनवाएं। बोले विपक्ष तो बेवजह का मुद्दा बनाए हुए हैं। बिहार में जनता ने ऐसे लोगों को पूरी तरह जनवा दिया है। यूपी में भी जनता सपा के गुंडाराज माफिया राज को जनवा चुकी है। और एक बार फिर से 2027 में भाजपा की सरकार जनता बनाने का कार्य करेगी

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment